फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Appointment letters given to 10 junior assistants and X-ray technicians

Kushinagar News: 10 कनिष्ठ सहायकों व एक्सरे टेक्नीशियन दिए गए नियुक्ति पत्र

Tue, 09 Sep 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 09 Sep 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Appointment letters given to 10 junior assistants and X-ray technicians
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से चयनित कनिष्ठ सहायक एवं एक्सरे टेक्नीशियन की नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें चयनित 10 कनिष्ठ एवं एक्सरे टेक्नीशियन को नियुक्ति पत्र दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि चयनित अभ्यर्थी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी तथा समर्पण भाव से करें। नियुक्तियां संस्थान की कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि नई प्रतिभाओं के जुड़ने से संस्था को नई ऊर्जा और दृष्टिकोण प्राप्त होगा। कार्यक्रम को सदर विधायक मनीष कुमार जायसवाल, हाटा विधायक मोहन वर्मा,, खड्डा विवेकानंद पांडेय, बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फुलबदन कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। इसके बाद अखिलेश कुमार, अरुण, धीरज, अनीता, राज मोहम्मद, सनी, विवेक, योगेश, एवं बिजेंदर को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, सीएमओ डॉ. ब्रजनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed