{"_id":"666cde11690bf12e770535b8","slug":"apply-till-25-for-enrollment-in-abhyudaya-coaching-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-118281-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अभ्युदय कोचिंग में नामांकन के लिए 25 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अभ्युदय कोचिंग में नामांकन के लिए 25 तक करें आवेदन
Sat, 15 Jun 2024 05:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 15 Jun 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क कोचिंग के लिए अभ्यर्थियों से 25 जून तक आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट और जेईई की तैयारी के लिए बुुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में निशुल्क कोचिंग संचालित की जा रही है। इसमें विषय विशेषज्ञ शैक्षिक कार्य कराने के साथ अभ्यर्थियों को नोट्स और निशुल्क पुस्तक भी उपलब्ध कराई जाती है। इसमें नामांकन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 25 तक ऑनलाइन आवेदन https://forms.gle/AnuTnFxmANXVysMfA अथवा ऑफलाइन आवेदन कमरा नंबर-14, विकास भवन रविंद्रनगर कुशीनगर में स्वयं या रजिस्टर्ड डॉक से सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित प्रति जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार अथवा मेरिट के आधार पर किया जाएगा। संवाद
00
अतिथि प्रवक्ता व विषय विशेषज्ञ 25 तक करें आवेदन
पडरौना। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में अध्यापन के लिए अतिथि प्रवक्ता और विषय विशेषज्ञ 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट और जेईई की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग संचालित की जाती है। इसमें नामांकित अभ्यर्थियों के अध्यापन के लिए अतिथि प्रवक्ता और विषय विशेषज्ञों का चयन किया जाता हैं, जिन्हें प्रति लेक्चर मानदेय दिया जाएगा। इसके लिए इच्छुक विषय विशेषज्ञ https://forms.gle/PfXpwXo8VbJAsUYN9 पर अथवा कमरा नंबर-14, विकास भवन रविंद्रनगर में स्वयं या रजिस्टर्ड डाक से शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित प्रति के साथ 25 जून तक जमा कर सकते हैं। साक्षात्कार की सूचना संबंधित आवेदकों को दूरभाष से दी जाएगी। संवाद