फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Applications for admission will be forwarded from today

Kushinagar News: प्रवेश के लिए आज से अग्रसारित होंगे आवेदन

Sat, 13 Jul 2024 05:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 13 Jul 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Applications for admission will be forwarded from today
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में शैक्षणिक सत्र 2024-25 बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र शनिवार से वाणिज्य विभाग में अग्रसारित किए जाएंगे। प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के मूल अभिलेखों (हाईस्कूल व इंटर का अंक पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और एक नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो) के साथ वाणिज्य विभाग में सुबह11 बजे से दोपहर दो बजे तक पहुंचकर आवेदन अग्रसारित कराकर प्रवेश करा सकता है। यह जानकारी प्रोफेसर महबूब आलम ने दी। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई तक आवेदन अग्रसारित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन



आज से प्रवेश आरंभ

पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में स्नातक कला वर्ग प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश शनिवार से शुरू होगा। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को हाईस्कूल व इंटर का मूल अंकपत्र, आधार की मूल प्रति, मूल जाति प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र व चरित्र प्रमाण पत्र लेकर आवेदन पत्र अग्रसारित कराकर प्रवेश करा सकते हैं। दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी को अपने साथ माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी लाना होगा। प्रवेश इंटर में प्राप्त अंक के आधार पर दिया जाएगा। 13 से 15 जुलाई तक सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के 65 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इससे कम अंक पाने वाले अभ्यर्थियों की सूची 15 जुलाई की शाम तीन बजे निकाली जाएगी। यह जानकारी स्नातक कला वर्ग के प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर गौरव तिवारी ने दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed