{"_id":"69eaba2f79add7b6b30f16d8","slug":"appeal-to-parents-to-enroll-their-children-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-158565-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अभिभावकों से बच्चों का नामांकन कराने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अभिभावकों से बच्चों का नामांकन कराने की अपील
Fri, 24 Apr 2026 06:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। क्षेत्र के संविलयन विद्यालय मछरिया दलजीत कुंवर व प्राथमिक विद्यालय महेशपुर के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। अभिभावकों से संपर्क कर परिषदीय विद्यालय में बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया।
रैली को रवाना करते हुए आशीष मिश्र ने कहा कि प्रत्येक बच्चा विद्यालय पहुंचे, यही अभियान का उद्देश्य है। अभियान के दौरान छूटे बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने, नए सत्र में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने व शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस दौरान रामानुज गिरी, सुनील कुमार, वकील कुशवाहा, ओमप्रकाश कुशवाहा, अनिल कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद