{"_id":"660f0703ada03122bd0202d5","slug":"appeal-for-full-cooperation-in-tb-eradication-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-115005-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: टीबी उन्मूलन में पूर्ण सहयोग की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: टीबी उन्मूलन में पूर्ण सहयोग की अपील
Fri, 05 Apr 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
कसया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर मिश्रौली में बृहस्पतिवार को ट्रिपल ए यानी आशा, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की संयुक्त बैठक हुई। टीबी रोग के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। टीबी उन्मूलन में पूर्ण सहयोग की अपील की गई।
वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र ने कि सामूहिक प्रयास से क्षयरोग का खात्मा करेंगे। उन्होंने ने कहा कि आप सभी के सहयोग से ही भारत को 2025 तक टीबी मुक्त बनाना है। टीबी लक्षणयुक्त व्यक्तियों को जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करें ताकि वे दूसरे व्यक्तियों में बीमारी न फैला सकें।
सीएचओ स्मिता मौर्या ने कहा कि क्षयरोग अब असाध्य नहीं है यह बात लोग समझ गए हैं। आप सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में जिन व्यक्तियों को खांसी,बलगम आ रहा हो उनकी जांच अवश्य कराएं। जांच के बाद यदि रोग का पता चलता है तो वह उपचार लेकर पूर्ण स्वस्थ हो सकता है। बीओसी गजाधर तिवारी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को समय पर सभी जरूरी टीके अवश्य लगवाएं एवं गर्भवती महिलाओं को भी चिह्नित करें। इस दौरान एसटीएस शाहिद अंसारी, एएनएम रंजू तिवारी, सुनीता देवी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री पूनम शुक्ला, सुनीता श्रीवास्तव, नागवंती देवी आशा निर्मला देवी, सुमन देवी, गीता दुबे, बबिता दुबे, इसरावती देवी, रेखा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
00000