फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Apna Dal United candidate filed nomination, three took papers

Kushinagar News: अपना दल यूनाइटेड के प्रत्याशी ने किया नामांकन, तीन ने लिए पर्चे

Thu, 09 May 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 09 May 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Apna Dal United candidate filed nomination, three took papers
नामांकन करते अपना दल यूनाइटेड के प्रत्याशी अमीरुद्दीन।
पडरौना। कुशीनगर संसदीय सीट पर नामांकन के दूसरे दिन एक प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया। इस सीट पर अब तक दो प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। जबकि, सपा समेत तीन प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र लिए गए। इस तरह अब तक 17 नामांकन पत्र लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

अपना दल यूनाइटेड के प्रत्याशी अमीरुद्दीन ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र एक सेट में सहायक रिटर्निंग अधिकारी व्यास उमराव के समक्ष दाखिल किया। लोकसभा चुनाव के लिए अब तक भाजपा समेत दो उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। इसके अलावा इस दिन संजय सिंह ने सपा प्रत्याशी अजय प्रताप के लिए तीन सेट में, साहब सिंह ने राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए चार सेट में और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में प्रियेश गौंड ने एक सेट नामांकन पत्र लिया है। इस तरह बुधवार को कुल आठ नामांकन पत्र का वितरण हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। जहां जांच के बाद उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जा रहा है। कलेक्ट्रेट के अन्दर नामांकन स्थल पर जाने के लिए बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरा एवं सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं। अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहा। कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास वेटिंग रूम बनाया गया है। पर्चा लेने व नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 मई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed