फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   aodio vairal

मनचाही तैनाती के लिए रकम वसूली का ऑडियो हुआ वायरल

Tue, 08 Jun 2021 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
aodio vairal
मनचाही तैनाती के लिए रकम वसूली का ऑडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

- ग्राम विकास अधिकारियों के तबादले का मामला
- डीडीओ करते हैं ग्राम विकास अधिकारियों का तबादला
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। जिले में ऑडियो व वीडियो के माध्यम से हर दिन भ्रष्टाचार के सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। मंगलवार की शाम को विकास भवन से जुड़े कर्मचारियों के बीच बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ जिसमें चर्चा हो रही है कि ग्राम विकास अधिकारियों के तबादले में धन वसूला जा रहा है। हालांकि जिला विकास अधिकारी इस ऑडियो को प्रायोजित बताकर इसे किसी की साजिश करार दे रहे हैं। इस मामले में विशुनपुरा ब्लॉक के वरिष्ठ सहायक वीरेश्वर सिंह को डीडीओ ने निलंबित कर दिया है।
ग्राम्य विकास विभाग के अधीन आने वाले ग्राम विकास अधिकारियों की तैनाती भी ग्राम पंचायत सचिव के तौर पर होती है। इनकी नियुक्ति व तबादले का अधिकार जिला विकास अधिकारी को होता है। इस वक्त ग्राम विकास अधिकारियों के तबादले की सूची तैयार हो रही है। एकाध दिन में सूची जारी होने वाली थी। मंगलवार की शाम को एक ऑडियो वायरल हुआ जिसमें ग्राम विकास अधिकारियों के तबादले व मनचाही जगह तैनाती की चर्चा है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान का कहना है कि किसी ने उन्हें भी यह ऑडियो टेप भेजा है। ग्राम विकास अधिकारियों का तबादला भी सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। स्थानांतरण की प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शी है। वरिष्ठ अफसरों की इस पर निगरानी भी रहती है। वायरल हुआ ऑडियो टेप जान बूझकर विभाग की छवि खराब करने की कोशिश प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed