{"_id":"667f43f1152364c164029c54","slug":"anti-corruption-team-caught-lawmen-taking-bribe-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-119020-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कानूनगो को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कानूनगो को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते दबोचा
विज्ञापन
रामकोला (कुशीनगर)। एंटी करप्शन टीम ने शक्रवार को कप्तानगंज तहसील कार्यालय में कानूनगो बशीर आलम पुत्र नसीर अहमद को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अहिरौली थानाक्षेत्र के सोहरौना गांव निवासी जयप्रकाश पांडेय ने कानूनगो पर पैमाइश के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी।
जयप्रकाश का आरोप है कि हाटा कोतवाली क्षेत्र के वार्ड 10 नंबर अंबेडकरनगर में रहने वाला कानूनगो दो साल से उनकी जमीन की पैमाइश लटकाए हुए था। वह 18 हजार रुपये ले चुका था, पांच हजार रुपये और मांग रहा था। आजिज आकर जयप्रकाश ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।