फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Another fruit merchant injured in the accident also died

Kushinagar News: हादसे में घायल दूसरे फल व्यवसायी की भी मौत

Sat, 24 May 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 24 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Another fruit merchant injured in the accident also died
कसया। नगर के गोला बाजार में मंगलवार की रात में स्कॉर्पियो की ठोकर से एक फल व्यवसायी की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया था। शुक्रवार को लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर के देवरिया मार्ग के गोला बाजार में मंगलवार की रात को फल की दुकान बंद कर घर जा रहे नगर के वार्ड नंबर 24 सुभाष नगर निवासी मोनू मद्धेशिया और आशीष उर्फ मंटू मद्धेशिया को गांधी चौक की ओर से जा रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दोनों को ठोकर मार दी। इससे मोनू की मौके पर मौत हो गई, जबकि आशीष उर्फ मंटू मद्धेशिया गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे परिजन लखनऊ स्थित एक निजी हॉस्पिटल में इलाज करा रहे थे। शुक्रवार को इलाज के दौरान मंटू की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed