{"_id":"687408db064111bd4d0d5f6f","slug":"another-bus-service-started-from-padrauna-to-lucknow-the-way-to-the-capital-will-be-easier-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-141473-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पडरौना से लखनऊ के लिए एक और बस सेवा शुरू, आसान होगी राजधानी की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पडरौना से लखनऊ के लिए एक और बस सेवा शुरू, आसान होगी राजधानी की राह
Mon, 14 Jul 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। स्थानीय कस्बे से रामकोला, लक्ष्मीगंज, मथौली, हाटा वाया गोरखपुर के रास्ते लखनऊ तक बस सेवा शुरू कर दी गई है। इसका संचालन सुबह आठ बजे से किया जा रहा है। इसका संचालन शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से बस से राजधानी की यात्रा करने में सहूलियत होगी। पडरौना डिपो की तरफ से निगम की 32 बसों का संचालन होता है। इसमें से छह बसें पडरौना, कसया वाया गोरखपुर से लखनऊ के लिए संचालित होती है। इसके अलावा पांच बसे पडरौना से दिल्ली तक संचालित होती हैं।
शेष बसें लोकल रूट जैसे पडरौना-गोरखपर और पडरौना-देवरिया के लिए संचालित होती है। बीते शुक्रवार से पडरौना डिपो को एक और नई बस मिली, उसे पडरौना, रामकोला, लक्ष्मीगंज, मथौली, हाटा वाया गोरखपुर के रास्ते लखनऊ तक संचालन शुरू हो गया। अब पडरौना डिपो के बेड़े में कुल 33 बसें हो गई हैं।
सुबह आठ बजे पडरौना से संचालित यह लखनऊ के आलमबाग बस स्टेशन पर शाम करीब तीन बजे पहुंचेगी। वहां से पुन: शाम सात बजे चलकर अगले दिन सुबह करीब तीन बजे पडरौना बस स्टेशन पहुंचेगी। इस बस के संचालन की जानकारी होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। रामकोला के विरेंद्र रौनियार, अजय मिश्र, लक्ष्मीगंज के अरविंद अग्रवाल, पिंटू चौरसिया, मथौली के सत्यप्रकाश सिंह, अभय यादव आदि ने बताया कि इस मार्ग पर निगम की तरफ से संचालित यह पहली बस है। इसका संचालन शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को गोरखपुर और लखनऊ तक यात्रा करने में सहुलियत होती है।
विज्ञापन
इस संबंध में पडरौना डिपो के एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि इस रूट के लोग काफी समय से निगम की बस संचालित कराने की मांग कर रहे थे। कुछ दिन पहले मिली एक बस को पडरौना, रामकोला, लक्ष्मीगंज, मथौली, हाटा के रास्ते लखनऊ तक संचालित की गई है। अभी डिपो को और बसें मिलने वाली है।