फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Annoying people put the jam for cash

नकदी के लिए परेशान लोगों ने लगाया जाम

Thu, 24 Nov 2016 11:13 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Annoying people put the jam for cash
लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
 नोटबंदी के कारण पडरौना के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों की  शाखाओं में बृहस्पतिवार को भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही। सुभाष चौक स्थित पीएनबी की शाखा में दोपहर तक सर्वर डाउन रहने के चलते रुपये जमा भी नहीं हो रहे थे। पूर्वांचल बैंक की शाखाओं में दोपहर तक कोई काम नहीं हुआ। सेवरही में नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। तमकुहीराज में धक्का-मुक्की के बाद महिलाओं ने कुछ पुरुषों की पिटाई कर दी। लक्ष्मीगंज में भी बैंक के बाहर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

आठ नवंबर की रात पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट बंद किए जाने के बाद से ही बैंकों में ग्राहकों की भीड़ कम नहीं हो रही है। रुपये जमा करने से लेकर निकासी तक के लिए लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार पडरौना में एसबीआई की मुख्य शाखा, सिटी ब्रांच, पीएनबी की मुख्य शाखा और सुभाष चौक शाखा, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स, इलाहाबाद बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और सभी डाकघरों में रुपये के लेन-देन के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी रही। पीएनबी की सुभाष चौक शाखा में सर्वर डाउन रहने के कारण दोपहर तक लेन-देन बंद रहा। इस बीच ग्राहक लाइन में खड़े रहे। इसी तरह एसबीआई और एचडीएफसी बैंक के एटीएम के बाहर भी लोग लाइन में घंटों खड़े रहे। अन्य बैंकों के एटीएम के तो शटर ही नहीं उठे।
विज्ञापन

सेवरही प्रतिनिधि के अनुसार पूर्वांचल बैंक की सेवरही शाखा को अचानक बंद किए जाने से नाराज होकर ग्राहकों को पुलिस चौकी चौराहे पर ही सडक़ जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इनके समर्थन में पूर्व विधायक डॉ. पीके राय ने भी प्रदर्शनकारियों का साथ दिया। उनकी पहल पर बैंककर्मियों ने गेट खोला और भुगतान शुरू किया। प्रदर्शन करने वालों में हसमुलाह, हरिहर यादव, इंदू देवी, कलावती देवी, जगदीश, सैरुन नेशा, अजय पासवान, अनिल जायसवाल, दीना, अजय पासवान, चंद्रिका निषाद सहित कई लोग शामिल थे। इस दरम्यान मौके पर चौकी इंचार्ज बृजेश मिश्रा के साथ कई पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार पीएनबी और पूर्वांचल बैंक की पटहेरवा शाखा में रुपये न होने के कारण ग्राहक परेशान रहे। क्योंकि बैंक खुलते ही कर्मचारियों ने नो कैश का बोर्ड लगा दिया। पुलिसकर्मियों ने ग्राहकों को समझा-बुझाकर घर भेजा। 
रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार एसबीआई और पीएनबी में रुपये के लेन देन के लिए ग्राहक परेशान रहे। पूर्वांचल बैंक की लक्ष्मीगंज शाखा में चार दिनों से रुपये न होने से ग्राहकों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। एसबीआई के रामकोला स्थित एटीएम से भी रुपये नहीं निकल रहे। बैंक में आए पारस, रामसेवक, मिठाई, मजहर, रामध्यान सहित कई लोगों ने बताया कि रुपये न मिलने से उनका काफी नुकसान हो रहा है। 
पकडिय़ार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पूर्वांचल बैंक की नेबुआ नौरंगिया शाखा में कैश न होने के कारण ग्राहकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। पूर्वांचल बैंक की बरवा बाजार शाखा में भी चार दिनों से रुपये नहीं मिल रहे हैं। इसी तरह खजुरी, कोटवा, पचफेड़ा में भी पूर्वांचल बैंक की शाखाओं का यही हाल है। रामआशीष कुशवाहा, अत्रिमुनि तिवारी, राधेश्याम तिवारी, दिनेश गिरी, विशंभर पांडेय, रामबेलास कुशवाहा, कन्हैया कुशवाहा, विश्वना ियादव, रामबेलास, नरेश ने बताया कि उनकी खेती का काम प्रभावित हो रहा है। रुपये न मिलने से वह खाद-बीज नहीं खरीद पा रहे हैं। 

धक्कामुक्की से नाराज महिलाओं ने पुरुषों को पीटा
रुपया निकालने के लिए हो रही धक्का मुक्की को लेकर बृहस्पतिवार को सेंट्रल बैंक की तमकुहीराज शाखा में हंगामा खड़ा हो गया। भीड़ में शामिल महिलाओं ने पीछे खड़े पुरुषों पर अचानक ही हमला बोल दिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से मामला शांत कराया।

बृहस्पतिवार को सेंट्रल बैंक की तमकुहीराज शाखा में रुपया निकालने और जमा करने के लिए भीड़ उमड़ी थी। भीड़ को देखते हुए बैंक कर्मियों ने मेन गेट का चैनल व खिड़कियों का फाटक बंद करा दिया। इससे बैंक के बाहर खड़े लोग शोर शराबा करने लगे। कई लोग खिड़कियों पर चढ़कर शोर मचाने लगे। अफरा-तफरी जैसा माहौल होने के चलते भीड़ में खड़ी महिलाओं को दिक्कत हो रही थी। अचानक ही कुछ महिलाओं ने धक्का मुक्की कर रहे पुरुषों की पिटाई शुरू कर दी। लात-घूसों के अलावा चप्पल भी चलने लगे। महिलाओं का रौद्र रूप देखकर बैंक कर्मी व पुलिसकर्मी भी असहाय बन गए थे। काफी देर के बाद सिपाहियों ने महिलाओं व अन्य लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह हंगामा शांत कराया। इसके बाद बैंक का गेट भी खोल दिया गया और लेनदेन शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed