{"_id":"63c8353e695b2b33a04ee2f4","slug":"anm-suspended-for-delivery-at-her-private-residence-kushinagar-news-gkp4647545139-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अपने निजी आवास पर प्रसव कराने वाली एएनएम निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अपने निजी आवास पर प्रसव कराने वाली एएनएम निलंबित
विज्ञापन
अपने निजी आवास पर प्रसव कराने वाली एएनएम निलंबित
- मंगलवार को बच्ची को जन्म देने के बाद प्रसूता की हो गई थी मौत
- जांच के लिए गठित की गई है त्रिस्तरीय कमेटी: सीएमओ
रामकोला। थाना क्षेत्र के डम्मर छपरा निवासी एक महिला की रामकोला में एक एएनएम के निजी आवास में प्रसव के दौरान मौत के मामले में कार्रवाई की गई है। डीएम के आदेश पर सीएमओ ने एएनएम को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा जांच के लिए त्रिस्तरीय कमेटी गठित कर दी गई है।
रामकोला क्षेत्र के डम्मर छपरा निवासी धर्मेंद्र यादव की पत्नी अंजू देवी को प्रसव पीड़ा होने पर रामकोला लाया गया था। बताया जा रहा है कि सीएचसी के बगल में ही अपने निजी आवास में रह रही लाला छपरा न्यू पीएचसी पर तैनात एएनएम गायत्री यादव ने प्रसव कराया था। प्रसव के बाद महिला ने बच्ची को जन्म दिया था। उसके बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने से अंजू की मौत हो गई थी। इसकी सूचना परिजनों ने डीएम को दी थी। उसके बाद सीएमओ और कप्तानगंज के तहसीलदार ने पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली थी। इसके बाद एएनएम को दोषी मानते हुए सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने निलंबित कर दिया है। उन्होंने इस मामले में डॉक्टरों की त्रिस्तरीय कमेटी गठित कर जांच करने के निर्देश दिए हैं।