फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Anita Devi Jamsadiya and Meena Sidhav elected head

Kushinagar News: अनीता देवी जमसड़िया और मीना सिधावें की प्रधान निर्वाचित

Sun, 05 Mar 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 05 Mar 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Anita Devi Jamsadiya and Meena Sidhav elected head
तमकुहीरोड/तरयासुजान/रामकोला। अनीता देवी सेवरही क्षेत्र के जमसड़िया की प्रधान घोषित हुईं। उन्हें 581 मत मिले। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी मीरा देवी को 222 मतों से हराया। वहीं, मीना देवी सिधावें की ग्रामप्रधान निर्वाचित हुई हैं।
विज्ञापन

सेवरही विकास खंड के जमसड़िया गांव की महिला प्रधान ज्ञानमती देवी का नवंबर में निधन हो गया था। इससे प्रधान का पद रिक्त हो गया था। जिला प्रशासन ने दो मार्च को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया था। उस दिन 2,075 मतदाताओं में 1,327 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतगणना शनिवार को सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच सेवरही ब्लॉक मुख्यालय पर हुई। साढ़े दस बजे तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव परिणाम के अनुसार, अनीता देवी सर्वाधिक 581 मत पाकर ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुईं। पूर्व प्रधान ज्ञानमती की पुत्रवधू मीरा देवी को 359 मत मिले। तीसरी प्रत्याशी सुशीला देवी को 333 और चौथी प्रत्याशी अंशु देवी को मात्र 43 मत मिले। वहीं, अवैध मतों की संख्या 11 रही।
विज्ञापन

सेवरही ब्लॉक के प्रधान संघ के अध्यक्ष कृष्णा राय सहित अन्य कई प्रधानों ने नवनिर्वाचित महिला प्रधान को बधाई दी। सिधावें में हुए उप चुनाव के परिणाम की घोषणा रामकोला ब्लॉक मुख्यालय पर हुई। मीना देवी 877 मत पाकर निर्वाचित घोषित की गईं। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमलावती 66 मतों से पराजित किया। इस गांव में ग्राम प्रधान के उपचुनाव के दौरान 13 प्रत्याशी मैदान में थे। इंदु देवी को 788, कुसुम को पांच, कौशल्या को 109, दिव्या को 99, प्रभावती को 249, प्रिया को 410, प्रीति को 498, रंजना को 249, सीमा को 70, सुभावती को 12 और सुमन को 119 मत मिले। कुल 4,364 मत पड़े थे, जिसमें से 68 मत अवैध पाए गए। इस दौरान कप्तानगंज के तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed