{"_id":"66e2056e5f929dfeff0c4f86","slug":"animal-smugglers-shot-in-encounter-two-arrested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-122965-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मुठभेड़ में पशु तस्करों को लगी गोली, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मुठभेड़ में पशु तस्करों को लगी गोली, दो गिरफ्तार
Thu, 12 Sep 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गाजीपुर बैरियर के पास मंगलवार की रात पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो पशु तस्करों के पैर में गोली मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। घायल तस्करों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर धूस पहुंचाया। उनका उपचार किया गया। तस्करों के पास से चार पहिया वाहन, 10,130 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने छह पशुओं को मुक्त करा लिया।
मामले का खुलासा करने हुए एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि मंगलवार की रात तमकुहीराज, तरयासुजान व साइबर थाने की संयुक्त टीम तमकुहीराज गाजीपुर बैरियर के पास घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक पिकअप आता दिखा। पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो पिकअप में सवार व्यक्तियों ने कुछ दूर पहले रुककर लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने फायरिंग की। पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो लोग घायल हो गए।
घायलों की पहचान लाल मोहम्मद अंसारी उर्फ लालू अंसारी व असगर अली निवासी सरया खुर्द थाना तमकुहीराज के रूप में हुई है। दोनों के पास से पिकअप, दो अवैध तंमचे, कारतूस व अपराध से अर्जित 10 हजार 130 रुपये बरामद किए गए। पिकअप में लादे गए छह प्रतिबंधित पशुओं को मुक्त करा लिया गया। एसपी ने बताया कि घायल तस्करों का एक संगठित गिरोह है, जो एनएच-28 के रास्ते पशुओं को वाहनों में क्रूरतापूर्वक लादकर बिहार आदि राज्यों में ले जाकर बेच देता है।
विज्ञापन
पुलिस की गोली से घायल तस्करों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार पशु तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में तमकुहीराज एसएचओ अमित कुमार शर्मा, साइबर थाने के इंस्पेक्टर मनोज कुमार पंत, तरयासुजान इंस्पेक्टर राजप्रकाश सिंह, सेवरही एसओ श्रीप्रकाश राय, एसएसआई राकेश कुमार यादव, एसआई राजकपूर, अरसलान अहमद, नवनीत राय, संदीप सिह, हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार, लालमोहन चौहान, कांस्टेबल सचिन विश्वकर्मा, रजनीकांत व रविकांत शामिल रहे।