फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   animal hospital will be made

Kushinagar News: चार ब्लॉकों में 2.76 करोड़ की लागत से पशु अस्पताल का होगा निर्माण

Sun, 20 Aug 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 20 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
animal hospital will be made
कागजी कार्रवाई के बाद जमीन चिह्नित कर मृदा परीक्षण के लिए भेजी गई मिट्टी जर्जर हो गए थे चारों पशु अस्पताल के भवन, शासन से स्वीकृत हो चुका है बजट संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पडरौना। जिले के चार ब्लॉकों में पशु अस्पताल का निर्माण होगा। शासन से इसके लिए बजट स्वीकृत भी हो चुका है। जमीन को लेकर पेंच फंसे पेंच भी सलट गया गया है। कागज में अस्पताल के नाम जमीन दर्ज हो गई है। इस स्थान की मिट्टी का नमूना परीक्षण के लिए भेजा गया है। एक अस्पताल के निर्माण पर 69 लाख रुपये खर्च होगा।
विज्ञापन

जिले के नेबुआ नौरंगिया, कप्तानगंज, रामकोला और विशुनपुरा ब्लॉक के पशु अस्पताल जर्जर हो चुके हैं। कर्मचारी भवन में बैठकर इलाज करने से परहेज करते हैं। हल्की बारिश में भी छत टपकती है। इसकी वजह से दवाइयां भी खराब हो जाती हैं। लेकिन शासन से कुछ ही दिन पूर्व करीब 2.76 करोड़ बजट स्वीकृत हो गया है। जमीन को लेकर पेच फंसा था। लेकिन राजस्व विभाग की मदद से कागजी कार्रवाई के बाद इसे ठीक कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस स्थान पर अस्पताल का निर्माण होना है। वहां की मिट्टी का नमूना परीक्षण के लिए भेजा गया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि एक अस्पताल के भवन पर 69 लाख रुपये खर्च होगा। भवन जर्जर होने की वजह से डॉक्टर और कर्मचारियों को इलाज में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बहुत जल्द भवन का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed