फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Animal and drug smuggling will be stopped.

Kushinagar News: पशु और मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाएंगे रोक

Sat, 20 Sep 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 20 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Animal and drug smuggling will be stopped.
एसपी केशव कुमार। स्रोत-सोशल मीडिया  
कुशीनगर। जिले से पशु तस्करी पर रोकथाम न कर पाने को लेकर पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्र को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किए जाने के बाद अंबेडकरनगर के एसपी केशव कुमार को कुशीनगर का नया एसपी बनाया गया। शुक्रवार की शाम को नवागत एसपी ने कार्यभार ग्रहण किया।
विज्ञापन

दरभंगा से मूल निवासी केशव को पशु तस्करी पर रोकथाम के लिए कुशीनगर भेजा गया है। उन्होंने जिले की भौगोलिक परिस्थितियों पर भी चर्चा की। इसके बाद मौजूद पुलिसकर्मियों से भी परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

नवागत एसपी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप पशु तस्करी पर लगाम लगाया जाएगा। इसके अलावा अंतरराज्यीय सीमा बिहार और निकट में नेपाल होने के कारण मादक पदार्थों की भी तस्करी पर कड़ी नजर होगी। इसके अलावा जो कार्यालय तक पहुंचने वाली प्राथमिकताएं हैं, सबसे पहले उनका क्रियान्यवन करना है। महिलाओं की सुरक्षा पर कार्य किया जाएगा, जो विवेचनाएं रूकी हैं, उनका निस्तारण होगा। ट्रैफिक प्रबंधन पर भी कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज के सभी वर्ग से संवाद किया जाएगा। जनसुनवाई को और बेहतर बनाते हुए जिले के सीमावर्ती इलाकों का निरीक्षण कर भौगोलिक परिस्थितियों से रूबरू हुआ जाएगा। बता दें कि केशव कुमार इससे पहले दिसम्बर 2024 में अंबेडकरनगर के एसपी बनाए गए थे। अनुभव कम होने के बावजूद उनकी अच्छी लीडरशीप शैली है। अंबेडकरनगर के पूर्व वह लखनऊ कमिश्नरेट में बतौर पुलिस उपायुक्त तैनात थे। उन्हें हाल ही में फॉरेंसिक लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड भी मिल चुका है। वर्ष 2017 बैच के आईपीएस केशव की छवि तेज तर्रार अधिकारी के तौर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed