{"_id":"65e4d4f76ac81d3db50cd0d7","slug":"anil-kumar-dubey-becomes-president-of-secondary-teachers-association-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-113579-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने अनिल कुमार दूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने अनिल कुमार दूबे
Mon, 04 Mar 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
हाटा। नगर स्थित कैंप कार्यालय में रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिला इकाई का चुनाव हुआ। इसमें सर्वसम्मति से अनिल कुमार दुबे को जिलाध्यक्ष चुना गया।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व देवरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह चुनाव अधिकारी व भास्कर तिवारी प्रधानाचार्य डीएवी इंटर काॅलेज मऊ व मंडलीय अध्यक्ष मुरलीधर त्रिपाठी पर्यवेक्षक की देखरेख में हुए निर्वाचन में पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने जिलाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार दूबे का नाम प्रस्तावित किया। इसके बाद सर्व सम्मति से चुनाव अधिकारी अवधेश सिंह ने अनिल कुमार दूबे को जिलाध्यक्ष घोषित किया। इस दौरान देवरिया जिलाध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी, जिलामंत्री विजय भारत सिंह, कोषाध्यक्ष गोरखगुप्ता, गोरखपुर के जिलाध्यक्ष आशुतोष दूबे, गोविंद वर्मा, धर्मेंद्र त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद, गजेंद्र सिंह, उदयराजशुक्ल, यशवंत भारती, प्रहलाद गुप्ता आदि मौजूद रहे।