फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Angry villagers staged a protest after children were injured.

Kushinagar News: बच्चों के चोटिल होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 25 Sep 2025 04:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 25 Sep 2025 04:15 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers staged a protest after children were injured.
सीताराम चौराहा। तमकुहीराज ब्लाक के ग्राम सभा सपही टड़वा के टोला सपही में बुधवार को ग्रामीणों ने मुख्य पिच सड़क पर खड़ा होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि यह सड़क गांव को सीधे सपही टड़वा इंटर कालेज और तहसील मुख्यालय तमकुहीराज से जोड़ती है।
विज्ञापन

यह मार्ग बच्चों और ग्रामीणों की आवाजाही का सबसे प्रमुख रास्ता है, जिस पर रोजाना बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विद्यालय जाने के लिए और लोग तहसील मुख्यालय जाने के लिए निर्भर रहते हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि सड़क लंबे समय से जर्जर है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं। हल्की बरसात में भी इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे सड़क कीचड़ की स्थिति हो जाती है। बच्चों के पैदल आने-जाने के दौरान कई बार फिसलकर गिरने से चोटिल हो जाते है। ग्रामीणों का कहना है कि कई छोटे बच्चों को गंभीर चोटें लगीं, वहीं बुजुर्ग और महिलाएं भी चोटिल हो चुकी हैं। कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed