{"_id":"6a4ac06b46b1ed24210e8115","slug":"angry-residents-staged-a-protest-over-a-four-day-power-outage-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-163174-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चार दिन से बिजली गुल नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चार दिन से बिजली गुल नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
Mon, 06 Jul 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
पिपरा बाजार में विद्युत समस्या को लेकर धरना-प्रदर्शन करते लोग।स्रोत-सोशल मीडिया
नेबुआ नौरगिया। पिपरा बाजार में चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज लोगों ने रविवार की शाम प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि 250 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर पर क्षमता से कई गुना अधिक कनेक्शनों का भार होने के कारण बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि 250 केवीए ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक है। गांव में जब तक 400 केवीए का ट्रांसफार्मर नहीं लगेगा, तब तक लोगों को बिजली आपूर्ति की समस्या से निजात नहीं मिलेगी। इसके लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने चेताया कि यदि गांव में लगा ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान शैलेष तिवारी, गब्बर अग्रहरि, राजू मद्धेशिया, हनुमान जायसवाल, शंभू मद्धेशिया, मुन्ना अग्रहरि, दीपक रौनियार, प्रिंस विश्वकर्मा, मन्नू जायसवाल, बिट्टू मद्धेशिया, पंकज मद्धेशिया, नवल अग्रहरि, सीटू रौनियार, रमेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान शैलेष तिवारी, गब्बर अग्रहरि, राजू मद्धेशिया, हनुमान जायसवाल, शंभू मद्धेशिया, मुन्ना अग्रहरि, दीपक रौनियार, प्रिंस विश्वकर्मा, मन्नू जायसवाल, बिट्टू मद्धेशिया, पंकज मद्धेशिया, नवल अग्रहरि, सीटू रौनियार, रमेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन