फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Angry people staged a half naked protest demanding the dismissal of the guilty doctors

Kushinagar News: दोषी डॉक्टरों की बर्खास्तगी की मांग, आक्रोशित लोगों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन

Thu, 05 Jun 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 05 Jun 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Angry people staged a half naked protest demanding the dismissal of the guilty doctors
तमकुहीराज में अर्धनग्न होकर धरना देते लोग। स्रोत - सोशल मीडिया  
तमकुहीराज। सीएचसी के डॉक्टरों की बर्खास्तगी और मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर सोमवार से जारी धरना बुधवार को भी जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों ने बुधवार को अर्धनग्न प्रदर्शन कर कारवाई की मांग की। नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर सात सरदार पटेल नगर निवासी सुप्रिया की 22 मई को सामान्य प्रसव के बाद मौत हो गई। परिजनों ने घटना के तीन दिन बाद सीएचसी की डॉ. सलोनी जायसवाल, स्टॉप नर्स ममता चौहान व अधीक्षक डॉ. अमित राय के उपर लापरवाही पूर्वक इलाज का आरोप लगा तहरीर तमकुहीराज पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर तमकुहीराज ने सीएमओ कुशीनगर को पत्र से मामले की जांच करा आख्या से अवगत कराने की मांग की। सीएमओ ने चार सदस्यों की टीम बना मामले की जांच कराई तो प्रारंभिक तौर पर डॉ. सलोनी जायसवाल व स्टॉप नर्स ममता चौहान की चूक सामने आई। इसके बाद सीएमओ ने इन दोनों स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ शासन को पत्र भेजा है। जबकि अधीनस्थ कर्मियों को नियंत्रित नहीं करने के कारण अधीक्षक को हटाया दिया गया। बावजूद इसके बर्खास्तगी व मुकदमा दर्ज करने की मांग लेकर पीड़ित परिवार के साथ कांग्रेस नेता अमित सिंह तमकुहीराज कस्बे के मुख्य मार्ग स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा के समीप धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन



पीड़ित असंतुष्ट, सीएमओ को भेजा ट्राॅफी, स्याही और कागज

तमकुहीराज। जांच टीम की रिपोर्ट सामने आने के बाद बुधवार को आंदोलनकारियों व पीड़ित परिवार ने प्रेस रिलीज जारी कर असंतुष्टि जाहिर किया और सीएमओ को ट्राफी, स्याही और कागज भेजा। आरोप लगाया कि सीएमओ ने अघोषित रूप से दोषी सीएचसी अधीक्षक को क्लीन चिट से दी है। यह पीड़ित परिजनों के भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। जबकि तत्कालीन सीएचसी अधीक्षक ने मृतका को जबरन जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएमओ कुशीनगर यह नहीं कर पायेंगे, इसलिए पीड़ित परिवार और आंदोलनकारियों की ओर से एक ट्रॉफी, स्याही व कागज सीएमओ दफ्तर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed