फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Angry farmers demonstrated due to sugarcane not being weighed

Kushinagar News: गन्ने की तौल न होने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

Sun, 31 Dec 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 31 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers demonstrated due to sugarcane not being weighed
समउर बाजार। सेवरही चीनी मिल के पटहेरवा स्थित तौल केंद्र पर समय से गन्ना तौल नहीं होने से नाराज किसानों ने शनिवार को ठेकेदार व चीनी मिल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इनकी मांग थी कि मिल प्रशासन तत्काल इस समस्या का हल निकाले।
विज्ञापन

इस गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों की डीसी पांचवें या छठे दिन खाली हो रही है, जबकि मिल प्रशासन की ओर से गन्ना पर्ची की वैधता पांच दिन की दी जा रही है। किसानों का आरोप है कि एक डीसी गन्ना की छिलाई में दो से तीन दिन लग जा रहा है। जब डीसी गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंच रहा है तो यहां खाली होने में पांच या छह दिन लग रहा है। ठेकेदार की तरफ से दिन में दो से तीन ट्रक गन्ना भी लोड कराया जा रहा है, जबकि यहां कम से कम दस ट्रक दिन भर में लोड किया जाए तो गन्ना तौल केंद्र पर गाड़ियों की भीड़ कम होगी। किसान शंकर कुशवाहा, कपिल पाठक, विनय तिवारी, हरिश्चंद्र कुशवाहा, चंद्रशेखर, शंभू शरण उपाध्याय, केशव उपाध्याय, रामजीत पटेल, दीपक कुशवाहा, मोबिन अहमद व अनिल प्रसाद ने चीनी मिल प्रशासन से मांग की कि तत्काल गन्ना क्रय केंद्र पर ट्रकों की संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय गन्ना प्रबंधक उपेंद्र सिंह ने कहा कि जल्द क्रय केंद्र से गन्ना लदे वाहनों का जाम खत्म कराया जाएगा। ठेकेदार रविंद्र तिवारी ने बताया कि रविवार से ट्रकों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed