फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Angry farmers created ruckus due to not getting fertilizer, returned empty handed

Kushinagar News: खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों का हंगामा, बैरंग लौटे

Fri, 08 Aug 2025 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers created ruckus due to not getting fertilizer, returned empty handed
समिति पर हंगामा करते किसान। संवाद 
रामकोला/मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के खेसिया समिति पर बृहस्पतिवार को हंगामे के कारण खाद का वितरण नहीं हो सका। भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस भी खाद का वितरण नहीं करवा सकी। खाद वितरण नहीं होने के कारण काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। दोपहर बाद तक महिला पुरुष किसान समिति पर जमे रहे और व्यवस्था को कोसते हुए वापस चलते बने।
विज्ञापन

समिति खेसिया पर भोर से ही महिला और पुरुषों ने खाद के लिए लाइन में लग गए। करीब दस बजे सचिव और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो भारी भीड़ जुट गई थी। सचिव की सूचना पर पुलिस आई और खाद का वितरण शुरू करवाने के लिए किसानों को व्यवस्थित करवाने में जुट गई लेकिन अधिक भीड़ होने के कारण व्यवस्था ठीक नहीं हो सका और खाद का वितरण शुरू नहीं हो सका। दोपहर बाद तक महिला पुरुष समिति पर बैठे रहे लेकिन खाद का वितरण नहीं हो सका।
विज्ञापन

खाद के लिए लोगों ने काफी देर तक हंगामा भी किया लेकिन बिना खाद लिए वापस जाना पड़ा। किसान व्यवस्था को कोसते हुए वापस चले गए। कई समितियोंं पर किसानों की भीड़ अधिक खाद कम होने के कारण सचिवों को पुलिस बुलाकर वितरण करना पड़ा। जिले में मांग के अनुसार अभी भी किसानों को खाद नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए समितियों पर भोर से ही किसान पहुंचना शुरू कर दे रहे हैं और कहीं न कहीं हंगामा व सड़क जाम कर रहे हैं, हालांकि कृषि विभाग की ओर से खाद के लिए डिमांड भेजा गया है। इसके अलावा जटहा बाजार समिति पर खाद होने के बाद भी वितरण शुरू नहीं हो रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह से ही किसान लाइन लगाए हुए थे लेकिन खाद का वितरण शुरू नहीं हो सका।

किसान काफी उत्तेजित हो गए और खाद का वितरण शुरू नहीं होने की दशा में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दे दिए। भाकियू के जिलाध्यक्ष ध्रुव नारायण यादव ने चेतावनी दिया कि अगर दोपहर बाद तक खाद का वितरण शुरू नहीं होता है तो किसानों के साथ धरना दिया जाएगा। इसकी जानकारी होते ही सचिव धनंजय पांडेय पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में ग्राम पंचायतवार खाद का वितरण शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed