{"_id":"65172a6db6c45201ef0fa856","slug":"angered-by-the-scolding-students-attacked-the-teacher-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-5415-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डांट से नाराज छात्रों ने शिक्षक पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डांट से नाराज छात्रों ने शिक्षक पर किया हमला
Sat, 30 Sep 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
- अन्य शिक्षकों के पहुंचने पर भाग निकले छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सखवनिया स्थित इंटर कॉलेज के शिक्षक की डांट से नाराज छात्रों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। उधर से आ रहे अन्य शिक्षकों को देखकर छात्र भाग निकले।
बताया जा रहा है कि महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया के शिक्षक प्रवीण कुमार विश्वकर्मा शुक्रवार को विद्यालय से छुट्टी हो जाने के बाद अपने आवास कसया के लिए जा रहे थे। सपहां-हरका मार्ग पर मठिया गांव से पहले पिपरा बतरडेरा-माधोपुर नहर के पुल पर विद्यालय के दो छात्र चार अन्य सहयोगियों के साथ पंच आदि हथियारों के साथ घेर लिया और उनके ऊपर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए।
पीछे से आ रहे हैं अन्य शिक्षकों को देखकर हमलावर छात्र भाग गए। शिक्षक ने पुलिस को फोन से सूचित किया। मौके पर कसया व कुबेरस्थान थाने की पुलिस पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शिक्षक आपस में विचार-विमर्श के बाद प्रधानाचार्य के नेतृत्व में कसया थाना में पहुंचकर इस संबंध में तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि पढ़ाई को लेकर एक छात्र को डांट दिया था।
विज्ञापन
कसया के थानाध्यक्ष डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। जांच-पड़ताल की जा रही है। अपराधी किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे।