फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Angered by police action, traders kept shops closed, police force deployed

Kushinagar News: पुलिस की कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें, पुलिस फोर्स तैनात

Fri, 13 Oct 2023 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Angered by police action, traders kept shops closed, police force deployed
कटेया बाजार में बृहस्पतिवार व्यापारियों ने बंद की अपनी दुकानें।संवाद
- शनिवार की रात कटेया थाने के लॉकअप में युवक की मौत के बाद हुआ था बवाल
विज्ञापन

- पुलिस ने 22 नामजद और 400 अज्ञात पर दर्ज किया है केस
- कार्रवाई से नाराज कटेया बाजार के व्यवसायियों ने बंद रखीं दुकानें
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगुआ बाजार (कुशीनगर)। बिहार के कटेया थाने में तमकुहीराज के लक्ष्मीपुर बुजुर्ग के पंकज की पिटाई से मौत के मामले में पुलिस व स्थानीय लोगों की रार और बढ़ गई। हवालात में पिटाई से मौत के मामले में पुलिस पर कार्रवाई की मांग के लिए थाने पर प्रदर्शन करने वाले 22 नामजद व 400 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया। इसे लेकर कटेया बाजार के व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को दुकानें बंद रखी। वहीं पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। इस दौरान बाजार में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। उधर, पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
कटेया थाने के हवालात में तमकुहीराज के लक्ष्मीपुर बुजुर्ग निवासी पंकज कुशवाहा की मौत हो गई थी। ससुराल कटेया बाजार जाते समय कटेया पुलिस ने उसे तथा उसके मित्र राजन को शराब तस्करी के आरोप में पकड़ा था। आरोप है कि दोनों की हवालात में पिटाई की गई। उसके बाद इलाज भी नहीं कराया, जिससे पंकज की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद उग्र कटेया बाजार और मृतक के गांव से आए लाेगों ने पुलिस का जमकर विरोध किया था। पत्थरबाजी और तोड़फोड़ का भी आरोप था। उसके दो दिन बाद मंगलवार को पुलिस ने उग्र भीड़ पर थाने में रखे कागजात फाड़ने, थाना फूंकने की धमकी, तोड़फोड़, लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित कई गंभीर धाराओं में 22 नामजद और 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। उसी दिन से गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार उन लोगों के घरों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

इधर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में व्यापारी फिर उग्र हो गए। बृहस्पतिवार को कटेया बाजार पूरी तरह बंद रखा। बाजार बंद में शामिल व्यापारियों का आरोप है कि थाने पर हुए बवाल के मामले में पुलिस निर्दोष लोगों पर कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में बिहार के गोपालगंज जिले के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस किसी निर्दोष को नहीं फंसाएगी। व्यापारी अपनी दुकानें खोलें। उपद्रवियों को चिह्नित करने में पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
बोले व्यापारी
- कटेया पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। बंदी कितने दिनों तक रहेगी, यह अभी नहीं बता सकते। मांग है कि शासन यहां के बड़ा बाबू (कटेया थानेदार) को पहले हटाए। उनकी कार्यप्रणाली से व्यवसायियों में भय का माहौल है।
-संतोष कुमार गुप्त उर्फ बबलू, अध्यक्ष, व्यापार मंडल, कटेया बाजार
00000
आज की बाजार बंदी का व्यापक असर दिखा है। बंदी से अनुमानित लाखों रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ है। पुलिस निर्दोष लोगों का उत्पीड़न कर रही है। इससे व्यापारियों और यहां के वाशिंदों में पुलिस का भय व्याप्त हो गया है।

-अवध किशोर प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष, व्यापार मंडल, कटेया बाजार
00000
चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की तैनाती

कटेया बाजार में बंदी के दौरान बृहस्पतिवार को शांति व्यवस्था के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के जवान तैनात रहे। इस दौरान एसपी स्वर्ण प्रभात मातहतों से पल-पल की जानकारी लेते रहे। व्यापारियों के मुताबिक यह बंदी पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ है। बंद पूरी तरह सफल व शांतिपूर्ण रही। पंकज कुशवाहा की पुलिस हवालात में मौत के बाद कटेया थाने पर उपद्रव मचाने वालों पर पुलिस की ओर से केस दर्ज करने को लेकर लोगों की नाराजगी को देखते हुए पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी। कटेया-भागीपट्टी रोड के अलावा, कटेया-पकहां रोड, ब्लाॅक रोड, कटेया-भोरे मार्ग समेत सभी लिंक मार्गो पर पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा चाक चौबंद रखी गई। इस दौरान बगल के उचका गांव थाना, भोरे थाना, हथुवा थाना, नौतन थाना समेत करीब छह थानों के थानेदार व एसडीपीओ (सीओ) हथुवा अनुराग कुमार कटेया थाने पर तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed