{"_id":"6604934cf8b63059b3069e44","slug":"angered-by-mothers-scolding-teenage-girl-jumped-into-gandak-died-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-114667-2024-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मां की डांट से नाराज किशोरी गंडक में लगाई छलांग, मौत- इस छोटी सी बात पर मां ने था डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मां की डांट से नाराज किशोरी गंडक में लगाई छलांग, मौत- इस छोटी सी बात पर मां ने था डाटा
Thu, 28 Mar 2024 03:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 28 Mar 2024 03:52 PM IST
सार
मां की डांट बेटी काे इतनी नागवार लगी कि उसने मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में छलांग लगा दी। नहर के बाहर उसकी चप्पलें देख भाई को शक हुआ तो उसने शोर मचाया और घर वालों ने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मां की डांट बेटी काे इतनी नागवार लगी कि उसने मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में छलांग लगा दी। नहर के बाहर उसकी चप्पलें देख भाई को शक हुआ तो उसने शोर मचाया और घर वालों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से नहर में एक घंटे तक हुई तलाश के बाद शव मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव वालों में चर्चा है कि मोबाइल पर अधिक बात करने पर मां ने बेटी को डांट लगाई थी। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम बहोरछपरा निवासी कुंज बिहारी की 15 वर्षीय बेटी पूजा सोमवार की शाम मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी।
विज्ञापन
अधिक देर तक मोबाइल पर बात करने से मां ने मना किया और डांटा। इससे नाराज होकर पूजा घर से निकल गई। काफी देर तक उसका पता नहीं चला तो घर वालों ने तलाश शुरू की। इस दौरान भाई सूरज ने नहर के पास पूजा की चप्पलें देखी और नहर में डूबने की आशंका जताते हुए शोर मचाने लगा।
विज्ञापन
शोर सुनकर गांव वालों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। गांव वालों की मदद से पुलिस ने नदी में किशोरी की तलाश शुरू कराई। करीब एक घंटे प्रयास के बाद उसका शव मिला। किशोरी का शव मिलते ही घर वालों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने घर वालों को शव सुपुर्द कर दिया। मंगलवार को घर वालों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर नीरज राय ने बताया कि नहर से शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मां की डांट से बेटी के आत्मघाती कदम उठाने की बात गांव वाले कह रहे हैं। लेकिन अबतक कोई तहरीर नहीं मिली है।