{"_id":"66722ba30f58731a7b0c8364","slug":"angered-by-lack-of-development-work-in-the-wards-councilors-staged-a-protest-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-118453-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: वार्डों में विकास कार्य नहीं होने से नाराज सभासदों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: वार्डों में विकास कार्य नहीं होने से नाराज सभासदों ने दिया धरना
Wed, 19 Jun 2024 06:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। शहर के वार्डों में विकास कार्य नहीं होने से नाराज सभासदों ने मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में धरना दिया और जिम्मेदारों को बेलगाम बताया। करीब दो घंटे बाद पहुंचे ईओ ने सभासदों से वार्ता की और वार्डों में विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।
शहर के अधिकांश वार्डों में अभी तक सड़क, नाली और पथप्रकाश व्यवस्था से लोग जूझ रहे हैंं। इसके अलावा भीषण गर्मी में पेयजल व्यवस्था लड़खड़ा गई है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। शिकायत के बाद भी मच्छरमार दवाओं का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से लोग परेशान हैं। मोहल्ले के सार्वजनिक स्थानों पर जलभराव के कारण जलजनित बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है। इसकी शिकायत लेकर सभासद नगर पालिका परिषद कार्यालय में पहुंचे तो ईओ नहीं मिले। नाराज सभासदों ने कई बार ईओ और चेयरमैन को फोन किया। लेकिन किसी का फोन रिसीव नहीं हुआ।
इससे नाराज सभासद ईओ कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। करीब दो घंटे बाद जानकारी होने पर ईओ पहुंचे और सभासदों की मांग पर एक-एक बिंदुओं पर वार्ता हुई। ईओ ने कहा कि जिन वार्डों में टेंडर हो गया था। वह काम चुनाव के चलते प्रभावित था। जिन वार्डों में टेंडर नहीं हुआ है। वहां प्राथमिकता के आधार पर टेंडर कराकर निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके बाद सभासद धरने से उठे। इस दौरान सभासद संजय चौधरी, उत्तम चौहान, प्रमोद श्रीवास्तव, अमतुल्लाह, अरूण कुशवाहा, क्यामुदीन अंसारी, छोटेलाल, विश्वनाथ प्रताप सिंह, सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे। ईओ संतराम सरोज ने बताया कि सभासदों से वार्ता हुई है। वार्डों में विकास कार्य चल रहे हैं। बाकी काम को जल्द पूरा कराया जाएगा। कुछ मोहल्ले में विकास कार्यों के लिए टेंडर किया जाएगा। चुनाव के चलते विकास कार्य धीमी हुई थी।