फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Anger erupted against the killing of tourists, demand for action against terrorists

Kushinagar News: पर्यटकों की हत्या के विरोध में फूटा गुस्सा, आतंकियों पर कार्रवाई की मांग

Thu, 24 Apr 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 24 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted against the killing of tourists, demand for action against terrorists
फाजिलनगर में पहलगाम घटना के विरोध में जनाक्रोश रैली निकालते लोग। संवाद 
पडरौना। पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों द्वारा हिन्दू पर्यटकों की हत्या के विरोध में लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। बुधवार को जगह-जगह लोगों ने शोक सभा की और कैंडल मार्च निकाल कर नाराजगी जताई। लोगों ने कहा कि धर्म के आधार पर हमला करने वाले आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की तरफ से आमसभा आयोजित हुई। इसमें पहलगाम गए पर्यटकों पर धर्म के आधार पर हमला करने के विरोध में बार एसोसिएशन ने प्रस्ताव पारित किया। इसके बाद न्यायिक कार्य नहीं किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथिलेश दीक्षित ने कहा कि सरकार इस घटना पर सख्त कार्रवाई कर वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे। आमसभा को पूर्व अध्यक्ष गोपाल तिवारी, अभयानंद दीक्षित, मुकेश चंद पांडेय, शशिभूषण दीक्षित, अरविंद कुशवाहा, त्रिपुरारी मिश्र, शैलेश कुशवाहा, अष्टभुजा शाही आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान नीरज तिवारी, संजय कुमार मिश्र, लक्ष्मण पाठक, पुरुषोत्तम श्रीवास्तव, महेश मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, फडींद्र दीक्षित, हरेंद्र प्रताप राव, जनमेजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बनकटा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए बनकटा बाजार और बाढूं चौराहा पर कैंडल मार्च निकाला गया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप राव ने कहा कि भारत में रह रही देशविरोधी ताकतों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस कैंडल मार्च में जनार्दन बर्नवाल, संजय चौरसिया धीरज सिंह व धर्मेंद्र सिंह, कुलदीप गुप्ता आदि शामिल रहे। इसी तरह बनकटा बाजार चौराहे पर कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रदीप राव, अमोद पांडेय, उमेश मद्धेशिया, कुलदीप गुप्ता, संजय चौरसिया, संजय यादव, उपेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed