{"_id":"662c43e5f4eedb1ee8083365","slug":"anarchist-elements-destroyed-the-statue-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-116001-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अराजक तत्वों ने खंडित की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अराजक तत्वों ने खंडित की प्रतिमा
Sat, 27 Apr 2024 05:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
बनकटा बाज़ार। चौरा ख़ास थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बदुराव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में स्थापित तुलसी माता की मूर्ति को अराजक तत्वों ने बृहस्पतिवार की देर रात खंडित कर दिय। जानकारी होने पर गांव के लोगों ने नाराजगी जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि रोज की तरह बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे मंदिर की साफ-सफाई करने गए। जैसी ही मंदिर में लगी तुलसी माता की मूर्ति के पास पहुंचे, तो देखा उनकी भुजा टूटी हुई है। इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। इसके बाद मंदिर के पुजारी की अगुवाई में गांव के लोग पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग है। इस संबंध में थाना प्रभारी चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।