{"_id":"6683409e8bf67cb4460faf44","slug":"anand-vihar-chapra-special-four-and-kamakhya-express-two-hours-late-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-119155-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आनंद विहार छपरा स्पेशल चार और कामाख्या एक्सप्रेस दो घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आनंद विहार छपरा स्पेशल चार और कामाख्या एक्सप्रेस दो घंटे लेट
Tue, 02 Jul 2024 05:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। गर्मी की छुट्टी के बाद रेल यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। गर्मी में ट्रेनों के देरी से चलने की वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को आनंद विहार-छपरा एक्सप्रेस चार घंटे और कामाख्या एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से कप्तानगंज जंक्शन पहुंचीं। इन ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों का बुरा हाल था।
कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से गोरखपुर से नरकटियानगंज और छपरा रूट की ट्रेनों के अलावा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, कोटा, लखनऊ, जम्मूतवी, कानपुर, देहरादून सहित अन्य शहरों के लिए ट्रेनों का संचालन होता है। इसके चलते रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की हमेशा भीड़ रहती है। गर्मी में ट्रेनों के विलंब से चलने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कप्तानगंज में ट्रेन का इंतजार कर रहे अमित कुमार सिंह, दिनेश, जनार्दन, इंद्रजीत, रामप्रित, अखिलेश ने बताया कि उमस भरी गर्मी से लोग वैसे ही परेशान हैं। ऐसे में स्टेशन आने पर पता चल रहा है कि ट्रेन आने में काफी लेट हैं। अब मजबूरन उसका इंतजार करना पड़ रहा है।
0
विलंब से चलीं ट्रेनें
- 05318 दिल्ली से छपरा को जाने वाली आनंद बिहार-छपरा एक्सप्रेस निर्धारित समय 1:15 बजे से 4:14 घंटे।
-15655 कामाख्या से श्री वैष्णो देवी जाने वाली कामख्या श्री वैष्णो देवी एक्सप्रेस निर्धारित समय 12:40 बजे से दो घंटे।
- 15273 रक्सौल से दिल्ली को जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस निर्धारित समय 2:05 बजे से 15 मिनट।
- 19037 बांद्रा से बरौनी को जाने वाली अवध एक्सप्रेस निर्धारित समय 12:20 बजे से 28 मिनट।
- 05497 नरकटियागंज से गोरखपुर को जाने वाली सवारी गाड़ी निर्धारित समय 8:45 बजे से 3:48 घंटे।
- 05040 गोरखपुर से नरकटियागंज को जाने वाली सवारी गाड़ी निर्धारित समय 1:25 बजे से एक घंटे।