{"_id":"60427c018ebc3edbca3715f1","slug":"an-ultrasound-center-sealed-in-hata-warning-one-kushinagar-news-gkp3872473155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाटा में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, एक को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाटा में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, एक को चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, एक को चेतावनी
- किसी केंद्र पर नहीं मिले चिकित्सक
- एक केंद्र पर टेक्नीशियन कर रहा था अल्ट्रासाउंड
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा (कुशीनगर)। नगर में संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों की शुक्रवार को नायब तहसीलदार और हाटा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने जांच की। अनियमितता मिलने पर एक केंद्र को सील कर दिया गया, जबकि एक को चेतावनी दी गई।
दोपहर बाद हाटा के नायब तहसीलदार योगेंद्र पांडेय और सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एलबी यादव ने टीम के साथ अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की। सबसे पहले स्टार अल्ट्रासाउंड केंद्र पर पहुंचे। वहां चिकित्सक की गैर मौजूदगी में एक टेक्नीशियन अल्ट्रासाउंउ कर रहा था। गड़बड़ी मिलने पर टीम ने उस केंद्र को सील कर दिया। इसके बाद प्रगति अल्टासाउंड केंद्र पर टीम पहुंची। वहां भी कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था, जबकि जांच कराने के लिए कई मरीज वहां मौजूद थे। टीम के पूछने पर संचालक ने चिकित्सक के छुट्टी पर होने की बात कही। इसके बाद टीम ने केंद्र की सभी पत्रावलियों की जांच की और रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजने की बात कही। टीम के आने की सूचना पर अन्य संचालकों ने अपने अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद कर दिए।
इस संबंध में हाटा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एलबी यादव ने बताया कि गलत ढंग से संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की गई है।