फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   An FIR has been filed against two hospital administrators and a quack doctor.

Kushinagar News: दो अस्पताल संचालकों और एक झोलाछाप पर प्राथमिकी

Tue, 30 Dec 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 30 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been filed against two hospital administrators and a quack doctor.
पडरौना। स्वास्थ्य विभाग ने दो अवैध निजी अस्पताल संचालकों और एक झोलाछाप पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह दोनों ही अस्पताल पडरौना कोतवाली क्षेत्र के हैं। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के सिधुआ में अवैध तरीके से संचालित कुशवाहा हेल्थ केयर के संचालक और ऑपरेशन करने वाले झोलाछाप पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सीएमओ के निर्देश के बाद कुबेरस्थान सीएचसी अधीक्षक की तहरीर पर कार्रवाई हुई है। आरोपी एडी हेल्थ के निर्देश पर आई स्वास्थ्य टीम को चकमा देकर पीछे के दरवाजे से भाग निकले थे। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, गोरखपुर मंडल की ओर से गठित टीम में शामिल डॉ. वीके श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार पडरौना राजेश कुमार और नोडल अधिकारी अस्पताल पंजीयन डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने 26 दिसंबर को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अस्पताल के ओटी में सुमित्रा (55) पत्नी किशुन निवासी मडरहवा, नेबुआ नौरंगिया का जीवी स्टोन का ऑपरेशन एक झोलाछाप कर रहा था। स्वास्थ्य टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया और पूछा तो झोलाछाप मरीज का टांका लगाने के बाद आकर बात करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम बाहर इंतजार कर रही थी और पीछे के दरवाजे से ओटी में मरीज को छोड़ झोलाछाप व हॉस्पिटल संचालक हरिकेश कुशवाहा भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच टीम ने हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को सरकारी एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में भर्ती कराने के बाद अस्पताल को सील कर दिया। मामले की जांच डिप्टी सीएमओ डॉ. आरके गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम कर रही है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कुबेरस्थान डॉ. धीरज सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने हॉस्पिटल संचालक हरिकेश कुशवाहा, ऑपरेशन करने वाले अज्ञात झोलाछाप पर प्राथमिकी दर्ज की है।

दूसरी ओर शहर के खिरिया टोला में अवैध तरीके से संचालित हिंद हॉस्पिटल में प्रसव के बाद 22 दिसंबर को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मदरहवा गांव निवासी 24 वर्षीय पूजा कुशवाहा की मौत हो गई थी। परिजनों के हंगामा के बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हॉस्पिटल को सील कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऑपरेशन में लापरवाही का मामला सामने आया। पडरौना कोतवाली पुलिस ने हिंद हॉस्पिटल के संचालक परवेज अली और अज्ञात में मेडिकल स्टाफ पर प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed