{"_id":"697136e1f8be0055b00d7533","slug":"an-fir-has-been-filed-against-seven-people-in-an-assault-case-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-153219-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मारपीट के मामले में सात पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मारपीट के मामले में सात पर प्राथमिकी
Thu, 22 Jan 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। चौराखास पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर दो महिलाओं समेत सात लोगों पर घर में घुस कर मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामला नौ जनवरी का है।
थाना क्षेत्र के भानपुर निवासी अनिता देवी पत्नी अशोक प्रजापति ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि नौ जनवरी को मैं सुबह आठ बजे अपने घर के बगल से कूड़ा फेंककर वापस लौट रही थी। मेरे पड़ोसी मनोज प्रजापति अपने पत्नी के साथ खड़े थे। मुझे देखते ही दोनों पुराने रंजिश के चलते मुझे गालियां देने लगे, जब मैंने विरोध किया तो दोनों मुझे पकड़ कर मारने लगे।
शोर सुनकर मेरे देवर मुझे बचाने आए तो उनको भी मारने पीटने लगे। उन लोगों के बुलावे पर पांच छह लोग लाठी डंडा लेकर पहुंच गए। यह देख हम लोग किसी तरह छुड़ाकर घर में घुस गए। इसके बाद वह सभी लोग मेरे घर में घुसकर मेरे बेटे सहित अन्य लोगों को मारने लगे और घर में रखे कीमती सामान तोड़ दिए।
विज्ञापन
इस दौरान डंडे के चोट से मेरा सर फूट गया और मैं जमीन पर गिर गई। थानाध्यक्ष चौराखास दिनेश साहनी ने बताया कि महिला अपनी इलाज कराने के बाद तहरीर दिया था, जिसके आधार पर सात लोगों पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है।