{"_id":"6856fbb4c2492d95a709556b","slug":"an-elderly-cyclist-died-after-being-hit-by-a-trailer-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-140015-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत
Sun, 22 Jun 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगर के देवरिया मार्ग पर रामाभार पुल के पास शनिवार को साइकिल सवार बुजुर्ग की ट्रेलर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, देवरिया जिले के तरकुलवा ब्लॉक के देउरवा गांव निवासी राज किशोर कुशवाहा (60) बैंक में किसी कार्य के लिए अपनी साइकिल से कसया आ रहे थे। देवरिया मार्ग पर रामाभार पुल के समीप पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर में उनकी साइकिल फंस गई, इससे वह ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोग अभी पहुंचते तब तक मौके का फायदा उठाते हुए चालक ट्रेलर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रेलर को कब्जे में लेते हुए विधिक कार्रवाई में जुट गई।
चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।