{"_id":"68c5ae24628cd03c070a8176","slug":"amrit-bharat-express-will-run-on-kaptanganj-thawe-railway-line-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-145248-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर चलेगा अमृत भारत एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर चलेगा अमृत भारत एक्सप्रेस
Sat, 13 Sep 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
- ट्रेन के संचालन की समय सारणी शीघ्र होगी जारी
पडरौना/तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर छपरा से आनंद विहार टर्मिनल और आनंद विहार टर्मिनल से छपरा के बीच 15133/15134 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की स्वीकृति मिली है। इसका संचालन सप्ताह में दो दिन प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को छपरा से व प्रत्येक बुधवार व शनिवार को आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी। ट्रेन के संचालन के लिए समय सारणी भी एक से दो दिन में जारी कर दी जाएगी।
कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर गोमती नगर एक्सप्रेस व पाटलिपुत्र मेल पैसेंजर समेत छह जोड़ी ट्रेनों का नियमित संचालन होता है। इसके अलावा इस रूट पर छपरा-अमृतसर, लालकुआं-कोलकाता, छपरा-आनंद विहार, छपरा-उधमपुर, साबरमती-थावे आदि त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है। अब तक इस रूट पर दिल्ली के लिए कोई स्थायी ट्रेन नहीं मिली है। रेलवे बोर्ड ने सप्ताह में स्थायी रूप से सप्ताह में दो दिन छपरा से आनंद विहार टर्मिनल और आनंद विहार टर्मिनल से छपरा तक 15133 / 15134 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने को मंजूरी दी है।
इस ट्रेन का संचालन प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को रात 22.00 बजे छपरा से और प्रत्येक बुधवार व शनिवार को रात 22.50 बजे से आनंद विहार टर्मिनल से संचालित होगा। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव की सूची जारी करते हुए चलाने की घोषणा कर दी, लेकिन अभी इसकी समय सारिणी घोषित नहीं की गई।
विज्ञापन
कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर आंनद विहार टर्मिनल से छपरा तक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की मंजूरी मिली है। इसके संचालन के लिए समय सारणी भी बहुत शीघ्र जारी कर दी जाएगी।
- अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल