{"_id":"57a8ceae4f1c1bb809ee431b","slug":"amo-came-to-support-the-zilla-panchayat-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमओ के समर्थन में आए जिला पंचायत सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमओ के समर्थन में आए जिला पंचायत सदस्य
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
बैठक हुई।
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री राधेश्याम सिंह और अपर मुख्य अधिकारी के बीच चल रहे विवाद के मामले में सोमवार को फिर तल्खी तेज हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष की अगुवाई में सर्किट हाऊस में जिला पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इसमें एएमओ के साथ हुए दुव्र्यवहार की निंदा करते हुए कुछ लोगों पर विकास कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया। बैठक से पहले अध्यक्ष व सदस्यों ने जिला पंचायत पहुंचकर एएमओ के समर्थन में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को भी समर्थन दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कुमार राणा ने कहा कि जिस टेंडर को लेकर महीने भर से विवाद किया जा रहा है उसकी प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमों का पूरा ख्याल रखा गया है। इसके बावजूद कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं। ऐसे लोगों की परवाह किए बिना विकास कार्यों पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने बैठक में शामिल सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की। इस बैठक के दौरान अपर मुख्य अधिकारी को फोन पर अपशब्द कहने के मामले पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने एएमओ के साथ हुए दुव्र्यवहार की निंदा की।।
इस दौरान फूलबदन कुशवाहा, रिजवान, संजय सिंह मुन्ना, सुरेंद्र राय, अरुण सिंह, अब्दुल मन्नान, देवतानंद, प्रेमचंद यादव, जुबैर अहमद, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र कुमार पांडेय, विमला, सुधीर कुमार गोंड, संदीप श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, रामनारायण यादव सहित कई जिला पंचायत सदस्य मौजूद थे। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा ने दावा किया है कि इस बैठक में कुल 60 जिला पंचायत सदस्य मौजूद थे। केवल विभागीय कामकाज में व्यवधान उत्पन्न करने वाले कुछ लोग ही नहीं आए थे।