फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Amid tight security, enrolled

कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन हुआ

Mon, 16 Nov 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Mon, 16 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। काफी गहमागहमी के बीच सोमवार को जिले के चार ब्लाकों में ग्राम पंचायतों के प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए संबंधित विकास खंड मुख्यालयों पर नामांकन हुआ।
विज्ञापन

नामांकन के लिए ब्लाक मुख्यालयों पर सुबह से लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने लाइन लगाकर नामांकन किया। पहले दिन चार ब्लाकों में प्रधान पद के लिए 1055 और सदस्य पद के लिए 2469 लोगों ने नामांकन किया। नामांकन का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के पहले चरण में खड्डा ब्लाक के 75, नेबुआ नौरंगिया के 77, रामकोला के 58 और कप्तानगंज के 76 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए चुनाव होना है। सोमवार को नामांकन के पहले दिन ब्लाक मुख्यालय पर पर्चा दाखिला के लिए काफी संख्या में दावेदार समर्थकों के साथ पहुंचे। नामांकन गहमागहमी के बीच हुआ। सुरक्षा के कड़े प्रबंध के बीच हुए नामांकन के दौरान पुलिस से कुछ जगहों पर तकरार भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नेबुआ नौरंगिया ब्लाक मुख्यालय पर प्रधान के 350 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 800 लोगों ने नामांकन किया। इसी तरह रामकोला ब्लाक मुख्यालय पर प्रधान के 249 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 297 लोगों ने पर्चा दाखिल किया।

कप्तानगंज ब्लाक मुख्यालय पर प्रधान के 250 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 620 लोगों ने नामांकन किया। इसी तरह से खड्डा ब्लाक मुख्यालय पर प्रधान पद के लिए 206 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 752 लोगों ने नामांकन किया। पंचायत चुनाव प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी रामपाल यादव ने बताया कि सोमवार को प्रधान पद के लिए 1055 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 2469 लोगों ने पर्चा भरा। नामांकन मंगलवार को भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed