फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Amarnath delayed by eight hours and Dehradun by three hours, increased problems for passengers

Kushinagar News: अमरनाथ आठ और देहरादून तीन घंटे लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Sun, 05 Jan 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 05 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Amarnath delayed by eight hours and Dehradun by three hours, increased problems for passengers
कप्तानगंज। कड़ाके की ठंड और कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार मंद पड़ गई है। रविवार को अधिकतर एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनें देरी से पहुंची। अमरनाथ एक्सप्रेस आठ घंटे और देहरादून एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से पहुंची। इस कारण ठंड में यात्री स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में काफी परेशान दिखे। कप्तानगंज रेलवे जंक्शन होने के कारण तीन रूट की ट्रेनों का संचालन होता है। इसके अलावा बड़े शहरों के लिए ट्रेनों का आना-जाना रहता है। इसके चलते हर समय भीड़-भाड़ रहती है। लेकिन, कोहरे के चलते अमरनाथ एक्सप्रेस आठ घंटे, सप्तक्रांति सुपर फास्ट एक घंटे 40 मिनट, देहरादून एक्सप्रेस तीन घंटे, जननायक एक्सप्रेस दो घंटे देर से पहुंची। इस कारण अपने गंतव्य को जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर समय से आए यात्रियों को कड़ाके की ठंड में ठिठुते हुए घंटों इन ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। वहीं इन ट्रेनों से दूर से आ रहे यात्री भी ठंड में समय से गंतव्य को नहीं पहुंच सके और उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कप्तानगंज में बापूधाम सुपर फास्ट के ठहराव की मांग : मुजफ्फरपुर से प्रयागराज को जाने वाली बापू धाम सुपर फास्ट जो कप्तानगंज से होकर जाती है, इस ट्रेन का ठहराव कप्तानगंज में कोरोना काल से बंद हो गया। इसे लेकर लोगों के साथ व्यापारियों को परेशानी हो रही है। कप्तानगंज में इसका ठहराव बहाल न होने के कारण बनारस, इलाहाबाद रूट की कोई ट्रेन न होने के चलते लोगों को यात्रा में मुश्किल हो रही है। कस्बे के गोलू मिश्रा, डाॅ. उपेंद्र सिंह, विनोद गोविंद राव, प्रमोद श्रीवास्तव, मुकेश सिंह, योगेंद्र सिंह, दिवाकर पांडेय, मिथिलेश मिश्रा, गौरीशंकर वर्मा, रामप्रीत मद्धेशिया, संतोष जायसवाल, श्याम सिंह व अन्य लोगों ने मांग की कि प्रयागराज में लगने वाले कुंभ मेला को जाने के लिए कोई ट्रेन की सुविधा नहीं है, लिहाजा इस ट्रेन का ठहराव कप्तानगंज में किया जाए। लोगों का कहना है कि बगल के रेलवे स्टेशन सिसवा बाजार में इसका ठहराव को जारी रखा गया है, जबकि कप्तानगंज रेलवे जंक्शन होने के बावजूद बापूधाम का ठहराव नहीं हो रहा है।ख
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed