फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   am woman suicide

Kushinagar News: पति नहीं करता था बात, पत्नी ने गले में फंदा लगाकर दी जान

Thu, 06 Jul 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 06 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
am woman suicide
फंदे से लटकता मिला मृतक प्रियंका की फाइल फोटो।संवाद
दरवाजा तोड़कर कमरे से निकाला गया शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
विज्ञापन

दोनों से तीन साल का है बेटा, नायब तहसीलदार के सामने हुआ शव का पंचनामा
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मीगंज। रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही गांव के निर्भया टोला में मंगलवार की रात एक विवाहिता ने कमरा अंदर से बंद कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को सुबह जानकारी होने पर दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। नायब तहसीलदार की मौजूदगी पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुदकुशी की वजह पति-पत्नी के बीच बात न होनी बताई जा रही है।
खोटही गांव के निर्भया टोला निवासी अजय निषाद की शादी वर्ष 2019 में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अवरही कृतपुरा गांव की प्रियंका के साथ हुई थी। दोनों से तीन साल का बेटा आदित्य है। घर की माली हालत ठीक नहीं होने की वजह से चार माह पूर्व अजय विदेश काम करने के लिए गया था। दोनों के बीच कम बातें होती थीं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात घरवालों के साथ प्रियंका ने भोजन किया और अपने बेटे को लेकर कमरे में सोने चली गई। खुदकुशी की बात जानकर घरवालों के शोर करने पर आस-पास के लोग पहुंचे और मायकेवालों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता का भाई विकास पहुंचा और दरवाजा तोड़ा। नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा पुलिस के साथ पहुंचे। घरवालों और पड़ोसियों से घटना की जानकारी ली। एसओ एके सिंह ने बताया कि आपसी कलह में खुदकुशी की बात अभी तक सामने आई है। मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।

मां की लाश के नीचे रो रहा था आदित्य
खिड़की से कमरे के अंदर का नजारा देखने वालों की आंखें भर आईं। बेड के ऊपर छत के कुंडे से मां का शव लटक रहा था और बिस्तर पर तीन साल का बेटा रो रहा था। लोग बोल पड़े कि बेटे का भी मुंह नहीं देखी आत्मघाती कदम उठाने से पहले।
बताया जा रहा है कि अजय के विदेश जाने के बाद किसी बात को लेकर प्रियंका से विवाद हो गया। इसकी वजह से अजय ने प्रियंका का मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट कर दिया था और दोनों के बीच बात नहीं होती थी। इसकी जानकारी घरवालों को भी थी, लेकिन अजय अपनी जिद पर अड़ा था और बात नहीं कर रहा था। प्रियंका अपने भाई विकास को दो दिन पूर्व बुलाई थी। उसे कुछ खरीदारी करनी थी।

मंगलवार को विकास अपने भांजे आदित्य के लिए खिलौने लेकर आया था। अक्सर जरूरत पड़ने पर विकास आता था। पूरे दिन प्रियंका ने अपने भाई के साथ अच्छे से बात की। शाम को विकास चला गया। विकास ने बताया कि जीजा से बात नहीं होने से दीदी अक्सर उदास रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed