फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Allegations of rigging in development works, sit-in

Kushinagar News: विकास कार्यों में धांधली का आरोप, दिया धरना

Thu, 19 Feb 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 19 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Allegations of rigging in development works, sit-in
बरवापट्टी। दुदही ब्लॉक के रामपुर बरहन के ग्रामीण गांव में हुए विकास कार्यों में धांधली और गबन का आरोप लगाते बुधवार को पंचायत भवन परिसर में धरने पर बैठ गए और जांच की मांग करने लगे।
विज्ञापन

धरन दे रहे ग्रामीणों ने कहा कि यह आंदोलन 25 फरवरी तक धरने के रूप में चलेगा। इसके बाद अगर विकास कार्यों की जांच नहीं शुरू हुई तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। धरनारत लोगों ने इंडिया मार्का हैंडपंप, स्ट्रीट लाइट, आरसीसी सड़क, इंदिरा आवास, मनरेगा और शौचालय निर्माण में हुई धांधली की जांच कराए जाने सहित पोखरा निर्माण, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग और पुलिया निर्माण में हुई भ्रष्टाचार की जांच की मांग कर रहे हैं। पेयजल की बनी टंकी से आपूर्ति नहीं हो रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर तैनात करने की भी उनकी प्रमुख मांगों में शामिल है। धरने में श्रीनिवास कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, सुभाष कुशवाहा, सुकट साहनी, राजू कुशवाहा, विंदा कुशवाहा, उमेश पाल, राजमंगल भारती, अर्जुन कुशवाहा, लक्ष्मण कुशवाहा, कल्पनाथ कुशवाहा, राधा चौधरी, संजय कुशवाहा आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed