फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Allegations of not getting nutritious food and other materials

Kushinagar News: पुष्टाहार व अन्य सामग्री नहीं मिलने का लगाया आरोप

Sat, 12 Sep 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Allegations of not getting nutritious food and other materials
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के पटेरा बुजुर्ग गांव स्थित जूनियर विद्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित चौपाल में सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव के सामने मुसहर बस्ती की महिलाओं और ग्रामीणों ने पुष्टाहार सहित अन्य सामग्री का नियमित वितरण नहीं करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि पात्र होने के बावजूद कई परिवारों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

सीडीओ ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि आज के बाद किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। पात्रता के आधार पर सभी जरूरतमंद परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। चौपाल में मौजूद कई ग्रामीणों ने आवास, पेंशन, राशन, शौचालय सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग को लेकर सीडीओ को प्रार्थना पत्र भी दिया।
विज्ञापन

सीडीओ ने सचिव हरिकेश यादव को निर्देश दिया कि गांव में सभी पात्र परिवारों का सत्यापन कराकर उन्हें संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मुसहर बस्तियों में जाकर पात्र परिवारों की स्थिति की जानकारी लें और जो लोग अभी तक योजनाओं से वंचित हैं, उन्हें पात्रता के अनुसार लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी करें। सीडीओ ने कहा कि सरकार की मंशा मुसहर परिवारों को सभी पात्र जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने की है। इसके लिए गांव-गांव मुसहर बस्तियों में कैंप लगाकर पात्र परिवारों का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने विशुनपुरा बीडीओ अखंड प्रताप के कार्यों की सराहना की। ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। मुसहर बस्ती के जिन पात्र परिवारों को अभी तक योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उनकी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखकर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि पात्रता के अनुसार आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में आसानी हो।
-------
250 आधार संबंधी मामलों में 25 का निस्तारण
बनकटा बाजार। फाजिलनगर ब्लॉक के कोइलसवा बुजुर्ग में शुक्रवार को चौपाल लगाई गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। आधार कार्ड से संबंधित करीब 250 मामलों में 25 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
बीडीओ रवि रंजन ने बताया कि आधार से जुड़े ऑनलाइन कार्यों में स्लो सर्वर बाधक बना। ग्रामीणों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा।श्रम विभाग के उपायुक्त राकेश कुमार ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। कोई भी गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा। ग्रामीणों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान कराया जाएगा। इस दौरान संजीव कुमार सिंह, अनिरुद्ध सिंह, एपीओ वसीम रजा, योगेंद्र प्रसाद, केशव यादव, रामबृक्ष गिरी, प्रदीप यादव, ओमकार यादव, रामप्रवेश यादव, जवाहिर प्रसाद, पन्नालाल गुप्ता, चंद्रिका यादव, नंदलाल गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
चौपाल में नहीं पहुंचे उच्चाधिकारी, मायूस लौटे फरियादी
बोदरवार। गांव की समस्याओं का समाधान गांव में ही कराने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही चौपाल में शुक्रवार को उच्चाधिकारियों के नहीं पहुंचने से फरियादियों को निराशा हाथ लगी। कप्तानगंज विकास खंड के कुंदूर गांव में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चौपाल आयोजित हुई, लेकिन इसमें उच्च स्तर के अधिकारियों की मौजूदगी नहीं रही। इससे ग्रामीणों में मायूसी दिखाई दी। इस दौरान पेंशन और राशन कार्ड से जुड़ी 26 शिकायतें दर्ज कराई गईं। संवाद

मुसहर बस्ती में लगा विशेष कैंप, पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल

दुदही। बांसगांव के जमुआन बाजार स्थित मुसहर बस्ती में शुक्रवार को विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का मुख्य उद्देश्य बस्ती के ऐसे परिवारों को चिन्हित कर सरकारी योजनाओं से जोड़ना था, जो किसी कारणवश अब तक शासन की सुविधाओं से वंचित रह गए हैं। कैंप में अधिकारियों ने बस्ती के लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही, ऐसे परिवारों की जानकारी जुटाई गई, जिन्हें अभी तक राशन कार्ड, जॉब कार्ड, शौचालय सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका है। पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मौके पर आवश्यक प्रक्रियाएं भी पूरी की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed