फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Allegations of not allowing entry into the house for five days and assault

Kushinagar News: पांच दिन से घर में घुसने नहीं देने और मारपीट का आरोप

Sat, 06 Jan 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Allegations of not allowing entry into the house for five days and assault
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के पकहां लुकपुर की महिला ने देवर-देवरानी पर मारपीट करने और घर में नहीं घुसने देने का आरोप लगाया है l उसका कहना है कि उसके पति मंदबुद्धि हैं। इसलिए धन हड़पने की कोशिश हो रही है। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


त्रिलोकपुर के रामछबीला की पुत्री इसरावती की शादी दो वर्ष पूर्व जटहां बाजार थाना क्षेत्र के पकहां लुकपुर गांव में श्रीकिशुन के पुत्र दिनेश से हुई है l इसरावती ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से परिवारवालों से अनबन होने लगी l इसके बाद वह मायके चली गई l लोगों के बताने के अनुसार छह माह पूर्व पंचायत के बाद से वह अपने मायके में रह रही थी l पांच दिन पूर्व वह अपनी ससुराल आ गई l महिला ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने घर में घुसने नहीं दिया l महिला ने थाने में सूचना देकर दरवाजे पर बैठ गई l महिला पुलिस उसे बृहस्पतिवार को पकड़कर ले गई, लेकिन पुनः छोड़ दिया l महिला फिर ससुराल पहुंची और दरवाजे पर बैठ गई l ससुराल वालों का कहना है कि उससे सारे संबंध टूट गए हैं और वह अपना सारा सामान लेकर चली गई थी तो फिर घर में कैसे रहेगी l वहीं, महिला का कहना है कि वह अपने पति के साथ इसी घर में रहेगी l उसके पति को बुला दिया जाए l उसका पति बाहर रहता है l
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि महिला को थाने बुलाया गया है l पति-पत्नी के बीच का मामला है l महिला के पति के आने के बाद मामले की जानकारी कर सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। मारपीट की बात अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed