{"_id":"693343263d70f09778087777","slug":"allegations-of-irregularities-in-the-voter-list-demand-for-correction-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-150158-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, सही कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, सही कराने की मांग
Sat, 06 Dec 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए दो दिसंबर को मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। इसमें कई त्रुटियां सामने आने लगी हैं। इसको देखते हुए शिक्षकों ने नामावली सूची में आई गड़बड़ी को सही कराकर नई सूची प्रकाशित करने की मांग की है।
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ चेत नारायण गुट के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार चौरसिया व जितेंद्र मणि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से कहा कि जिले के शिक्षण संस्थानों में तैनात कई शिक्षकों से नामावली में गड़बड़ी की बात कही जा रही है। कई शिक्षकों का कहना है कि उनके नाम, पिता के नाम, जन्मतिथि गलत दर्ज है।
इसके अलावा सेवा विवरण, कार्यरत विद्यालय के नाम का उल्लेख नहीं है। कई पात्र शिक्षकों के ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन करने के बाद भी उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया है। मतदाताओं के बूथ के आवंटन में भी मनमानी की गई है।
विज्ञापन
ऐसी सूची के प्रकाशित होने से फर्जी मतदाताओं का पहचान करना संभव नहीं है। निर्वाचन नामावली संशोधित कर पुनः नई सूची प्रकाशित करने की मांग की है, ताकि फर्जी मतदाताओं की पहचान सही तरीके से की जा सके।