{"_id":"69cc3c90a1009d2b970375a8","slug":"allegations-of-assault-and-breaking-a-young-mans-arm-kushinagar-news-c-209-1-skn1001-148372-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मारपीट कर युवक का हाथ तोड़ने का आराेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मारपीट कर युवक का हाथ तोड़ने का आराेप
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के ककरहा गांव में दबंगों ने एक युवक को मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया। पुरानी रंजिश में आधा दर्जन से अधिक लोग दिन-दहाड़े आटा चक्की पर चढ़ गए। इसे रोकने आए युवक को पीटकर उसका हाथ तोड़ दिया।
पीड़ित राजेश कुमार का आरोप है कि 23 फरवरी की रात हमलावर घर में घुसकर पत्नी को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दे चुके थे। शिकायत के बावजूद पुलिस ने ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे उनके हौसले बुलंद हो गए। 26 फरवरी की दोपहर में हमलावर गोलबंद होकर आटा-चक्की पर टूट पड़े और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें गांव के शिवेष पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की लापरवाही से पीड़ित परिवार दहशत में है। अब आईजी गोरखपुर को पत्र भेजकर गुहार लगाई है। संवाद