{"_id":"660186b8da2f27988a06916d","slug":"allegation-of-snatching-50-thousand-rupees-by-assault-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-114637-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मारपीट कर 50 हजार रुपये छीनने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मारपीट कर 50 हजार रुपये छीनने का आरोप
Mon, 25 Mar 2024 07:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 25 Mar 2024 07:44 PM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर निवासी एक व्यक्ति ने तरयासुजान पुलिस को शिकायती पत्र देकर मारपीट कर 50 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। उन्होंने गांव के तीन लोगों पर शराब के नशे में मारपीट कर 50 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
रविवार की शाम करीब सात बजे तरयासुजान थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर निवासी छोटेलाल गुप्ता सलेमगढ़ चौराहे पर बस से उतरकर घर जा रहे थे। उसी दौरान चौराहे पर पहले से मौजूद तीन लोग बिना किसी वजह के ही उन्हें अपशब्द बोलने लगे, विरोध करने पर तीनों आरोपी उनके साथ मारपीट कर उनके पास रखे 50 हजार रुपये छीन लिए। इस संबंध में तरयासुजान इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया तहरीर मिली है। जांच पड़ताल कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।