फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Allegation of sexual assault of seventh class student on the pretext of visiting the temple

Kushinagar News: मंदिर में दर्शन के बहाने सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप

Thu, 11 Apr 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 11 Apr 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Allegation of sexual assault of seventh class student on the pretext of visiting the temple
खड्डा। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दो युवकों पर नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी सातवीं की छात्रा है। इटहिया मंदिर में दर्शन कराने के बहाने दो युवक उसे ले गए और सुनसान जगह पर दुष्कर्म किया। बाद में उसे स्कूल के पास छोड़कर दोनों फरार हो गए। घर आकर पीड़िता ने परिजनों को पूरी बात बताई। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस तहरीर के आधार पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसकी बेटी खड्डा कस्बे के एक स्कूल में पढ़ती है। 8 अप्रैल को वह स्कूल जा रही थी। सुबह करीब 9 बजे रास्ते में गांव का एक युवक मिला और इटहिया शिव मंदिर में दर्शन करने की बात कहकर उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। युवक के साथ बाइक पर उसका एक और साथी था। आरोप है कि कुछ दूर जाने के बाद सुनसान जगह पर युवकों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और शाम 4 बजे के करीब उसे लाकर कस्बे में एक स्कूल के पास छोड़ दिया। युवकों ने किशोरी को एक अंगूठी व कपड़े देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि शाम को उसकी बेटी घर देर से पहुंची और उसके कपड़े में लगे खून व हालत देख जब उससे बातचीत की गई तो उसने पूरी बात परिजनों को बताई। महिला ने बताया कि उसके पति रोजी-रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। बुधवार को पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed