{"_id":"5fad23b68ebc3e9bcd4387ff","slug":"allegation-of-sending-vulgar-mesages-kushinagar-news-gkp3729826190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब से अश्लील मैसेज भेजने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब से अश्लील मैसेज भेजने का आरोप
विज्ञापन
सऊदी अरब से अश्लील मैसेज भेजने का आरोप
खड्डा। कस्बे का युवक सऊदी अरब से फोन पर अश्लील बातें और फोटो भेजकर विवाहिता को परेशान कर रहा है। विवाहिता के पिता ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
शिकायती पत्र में विवाहिता के पिता ने बताया कि बेटी की शादी देवरिया जिले के एक गांव में हुई है। कस्बे का युवक सऊदी अरब गया है। यह युवक पूर्व में भी उसकी बेटी को परेशान करता रहा है। आरोपी युवक की आदतों से तंग आकर बेटी ने उसे तमाचा मारा था। इसका बदला लेने के लिए आरोपी युवक अलग-अलग नंबरों से फोनकर अश्लील बात कर रहा है और अश्लील फोटो व वीडियो भेज रहा है। इस हरकत से बेटी के ससुराल वाले उसके चरित्र पर संदेह करने लगे हैं। शक के चलते लड़की की शादीशुदा जिंदगी में खटपट होने लगी है। एसडीएम अरविंद कुमार ने पुलिस को शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया है।