{"_id":"67894f5896ee2a993601f65b","slug":"allegation-of-sending-housing-installment-to-someone-elses-account-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-130388-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आवास की किस्त दूसरे के खाते में भेजने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आवास की किस्त दूसरे के खाते में भेजने का आरोप
Thu, 16 Jan 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
छितौनी। खड्डा ब्लॉक के ग्राम पंचायत नौतार जंगल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तीन लाभार्थी के बैंक खाते से गबन का मामला सामने आया है। पीड़ित अर्चना देवी ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर आवास योजना में गबन का और सगे संबंधियों के बैंक खाते में योजना का करम भेजने का आरोप लगाया है। अर्चना देवी ने बताया कि वह प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की लाभार्थी हैं, लेकिन योजना की पहली, दूसरी और आखिरी किस्त दूसरे के खाते में भेज दी गई है। सहज जनसेवा केंद्र से पता करने पर जानकारी मिली है कि उनके आवास का भुगतान डीबीटी के माध्यम से क्रमशः 40,000, 70,000 और 10,000 रुपये का भुगतान करा लिया गया है।
वहीं गांव के तीन और लाभर्थियों का पैसा दूसरे के खाते में भेज दिया गया है। ब्लॉक के कर्मचारी शिकायत के बाद भी जांच करने से कन्नी काट रहे हैं। पीड़ित महिला ने डीएम व उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर जांच कराने की मांग की है।
सचिव रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।