फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   allegation of not returning money

Kushinagar News: रुपये लेने के बाद भी जमीन दूसरे को बेचने का आरोप

Fri, 22 Sep 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 22 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
allegation of not returning money
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटहेरवा। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के दौघरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमैनी गांव निवासी एक व्यक्ति पर 12 लाख रुपये में जमीन रजिस्ट्री कराने के नाम पर खाते में रुपये लेने के बाद भी जमीन दूसरे को देने का आरोप लगाया है।
तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के दोघरा गांव निवासी फारसी ने उपजिलाधिकारी तमकुही को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमैनी गांव निवासी आदित्य सिंह के करमैनी चौराहा के पास स्थित जमीन पर मकान बना हुआ है। वह इसे बेचना चाहते थे। इसके लिए उन्हें 12 लाख रुपये में रजिस्ट्री कराने की बात पक्की हुई थी। आदित्य सिंह ने विशाल राव निवासी रजवटिया थाना पटहेरवा के खाते में तीन जुलाई को सात लाख 50 हजार रुपये जमा करवाकर रजिस्ट्री के लिए स्टांप क्रय करवा लिया। इसके बाद कुछ देर में आने की बात कहकर चले गए।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है आरोपी ने पूरी रकम लेने के बाद ही रजिस्ट्री करने की बात की। इस पर 19 जुलाई को मोगलपुरा थाना पटहेरवा निवासी सतीश सिंह उर्फ सोनू राव के खाते में तीन लाख 90 हजार नकद रुपये जमा कराया। इसके बाद यूनुस के माध्यम से दो बार में 60 हजार फोन पे कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूरी रकम लेने के बाद आरोपी ने 22 जुलाई को रजिस्ट्री के लिए कहा, लेकिन उस दिन रजिस्ट्री नहीं की। 17 अगस्त को पता चला कि 21 जुलाई को ही उसने जमीन सतीश और उसके भाई संजीव के नाम रजिस्ट्री कर दी है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed