{"_id":"66e0b21a9ffb6216d201e594","slug":"allegation-of-encroachment-on-cancer-patients-shop-appeal-to-sp-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-122958-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कैंसर पीड़ित की दुकान पर कब्जा का आरोप, एसपी से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कैंसर पीड़ित की दुकान पर कब्जा का आरोप, एसपी से गुहार
Wed, 11 Sep 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। शहर के बावली चौक निवासी कैंसर पीड़ित अशोक कुशवाहा ने एसपी संतोष कुमार मिश्र को पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि उसके मकान के आगे के हिस्से में चार दुकानें हैं, जिसे वह किराए पर दे रखा है। इसमें से दो दुकानों पर एक व्यक्ति की ओर से अवैध तरीके से कब्जा किया जा रहा है। जबकि दुकान का एग्रीमेंट किसी और नाम से है।
कैंसर पीड़ित अशोक कुशवाहा ने बताया कि मकान व दुकान उनके मां के नाम से हैं। कुछ साल पहले अशोक ने अपने परिचित वीरेंद्र नामक व्यक्ति को दुकान किराए पर दिया था। बाद में वीरेंद्र ने उस दुकान को अपने किसी दूसरे परिचित व्यक्ति को दे दिया गया। वीरेंद्र के जरिए दुकान चलाने वाले व्यक्ति को जब खाली करने को कहा गया तो उसने 25 लाख रुपये एडवांस के तौर पर देने की बात कही। जबकि न तो अशोक की मां ने कोई एडवांस लिया है और न ही अशोक ने। दुकान का एग्रीमेंट भी वीरेंद्र के नाम से है। कैंसर पीड़ित अशोक ने एसपी से प्रकरण की जांच कराकर दुकान खाली कराने की मांग की है। उसने बताया है कि इलाज में अधिक रुपये खर्च होने के कारण उसके पास दुकान ही जीविकोपार्जन का एकमात्र सहारा है। ऐसे में दुकान पर भी कब्जा कर लिया गया तो उसका परिवार सड़क पर आ जाएगा।