फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   allegation of abortion

Kushinagar News: बेटी के प्रेमी पर लगाया गर्भपात कराने का आरोप

Wed, 19 Jul 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 19 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
allegation of abortion
समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उसने बेटी के प्रेमी पर गर्भपात कराने के दौरान मौत होने पर दफनाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। यह घटना 15 जुलाई की बताई जा रही है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा कि उनकी बेटी की शादी देवरिया जिले के थाना तरकुलवा क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पति गुजरात कमाने चले गए तो उसी दौरान पड़ोसी गांव का उसका पूर्व प्रेमी बेटी लेकर कहीं चला गया। वह बेटी को फाजिलनगर में किराए के मकान में रखा था। बेटी गर्भवती थी। उसका प्रेमी उसका गर्भपात कराने के लिए दबाव दे रहा था। 15 जुलाई की रात उसके पेट में दर्द होने पर वह इलाज कराने अस्पताल ले गया। वहां गर्भपात करा दिया। गर्भपात के दौरान ही उनकी बेटी की मौत हो गई, लेकिन उसके प्रेमी ने कोई सूचना नहीं दी और उसके शव को दफना दिया। इस संबंध में एसओ अनिल उपाध्याय ने मामला संज्ञान में है। मामला तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। फिर भी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed